फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thieves stolen jewellery and cash from a marriage party in kota

होटल में चल रहा था लेडीज संगीत, मेहमानों की मौजूदगी में हो गया ये सब

Thu, 16 Nov 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
thieves stolen jewellery and cash from a marriage party in kota
पीड़ित परिवार की महिला सदस्य - फोटो : Amar Ujala
महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान मेहमानों की मौजूदगी में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा जिले का है जहां एक शादी समारोह में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने लेडीज संगीत के दौरान गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया । बताया गया है कि चोरों ने करीब 37 तोला सोना , एक बेश्कीमती डायमंड सेट , दो आई फोन के साथ  करीब एक लाख रूपए नकदी उड़ा ली। 

कुन्हाडी थाना इलाके के होटल मेनाल में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की टीम होटल में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ होटल के हर कमरे की भी तलाशी ले रही है। 
विज्ञापन

संदिग्ध बच्चे पर शक

thieves stolen jewellery and cash from a marriage party in kota
होटल की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, दादाबाड़ी निवासी डॉ. सुनिल सक्सैना की बेटी भव्या सक्सैना का शादी समारोह चल रहा था और दुल्हा पक्ष की ओर से लाए गए गहनें जो करीब 27 तोला सोने के गहने भी  बैग में ही रखे थे। दुल्हन की मां निशा सक्सैना के अनुसार कुल करीब 37 तोला सोना 2 आई फोन और नकदी के साथ साथ अन्य चांदी के गहने और सिक्के भी चोरी हो गए । 

चोरी की इस वारदात का पता चलते ही शादी समारोह की खुशियां काफुर हो गई । कुन्हाड़ी थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एक सदिग्ध बच्चे का लेडीज संगीत के दौरान मौजूद होना भी बताया जा रहा है । कोटा में इससे पहले भी शादी समारोह में महिलाओं और बच्चों के चोर गिरोह ने कई बार वारदातो को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed