{"_id":"599a944b4f1c1bdb4f8b4892","slug":"the-girl-s-gruesome-murder-throws-her-body-near-the-railway-track-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की हद पार, पहले मारा और फिर जलाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी की हद पार, पहले मारा और फिर जलाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक के पास अधजली लाश
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती की वीभत्स हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात लोगों ने युवती की हत्या कर उसकी लाश को जला दिया। फिर अधजली लाश को रेलवे ट्रेक के पास फेंक दिया। आज सुबह लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी रखवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में हुई। सोमवार को किसी ग्रामीण को गांव 52 एफ व जोरावरपुरा के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का अधजला शव मिला। वहीं, नजदीक ही युवती की चुन्नी व जूतियां पड़ी थी। चेहरा लगभग जलने से खराब हो चुका है। सूचना मिलने पर डीएसपी सुनील पंवार व थानाप्रभारी अनिल मुंड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्तगी का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या कर शव को अधजला कर यहां रेलवे ट्रेक पर फेंका गया है। मृतका की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच होने की संभावना है। पुलिस जिले में लापता हुई युवतियों, महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। अन्य थानों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम व शिनाख्तगी के बाद ही हत्या के कारण और मौत के तरीके का पता चल सकेगा।