{"_id":"59a818604f1c1b1c278b49c7","slug":"the-deal-was-recovered-through-women-s-brokers-doctors-and-brokers-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला दलालों के मार्फत सौदा, फिर घिनौना काम, एेसे धरा डॉक्टर का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दलालों के मार्फत सौदा, फिर घिनौना काम, एेसे धरा डॉक्टर का गैंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गए डॉक्टर व दलाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दलालों के मार्फत मोटी रकम में सौदा कर घिनौना काम करने वाले डॉक्टर और उसकी गैंग को रंगे हाथों धर लिया गया है। डॉक्टर के साथ उसकी गैंग में दो महिला दलाल शामिल थीं।
राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि राज्य पीसीपीएनडीटी सैल की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई आज राजस्थान के सीकर जिले में की। टीम का राज्य में यह 86 वां डिकॉय ऑपरेशन था। जिसमें सीकर के बसंत बिहार इलाके में रजिस्टर्ड डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता तथा उनकी सहयोगी झुंझुनूं निवासी महिला दलाल दलाल मीना सोनी तथा रानोली, सीकर निवासी नीतू को गिरफ्तार कर लिया गया।
जैन के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 104 पर मुखबीर ने शिकायत दी थी कि सीकर में डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता अल्ट्रा सोनोग्राफी सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच का काम करता है। तीन दिन पहले झुंझुनूं जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी को भी यही शिकायत मिली थी। जिसमें झुंझुनूं की मीना सोनी व रानोली की नीतू अवैध भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें डॉ. प्रबोध के अल्ट्रा सोनोग्राफी सेंटर पर लेकर जाती है।

इस तरह हुआ सालों से चल रहे रैकेट का हुआ भंडाफोड़
दलाल मीना सोनी तथा नीतू
- फोटो : Amar Ujala
जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के मुताबिक बुधवार देर शाम को डिकॉय टीम ने दलाल मीना सोनी से संपर्क कर उसे लिंग जांच के लिए 30 हजार रूपए दिए। तब मीना ने मुखबीर को गुरूवार को सुबह 8 बजे पीरूसिंह सर्किल पर रानोली निवासी नीतु के मिलने की बात कही, जो डिकॉय टीम को डॉ. प्रबोध के सोनोग्राफी सेंटर पर ले गई।
करीब दो घंटे बाद सेंटर के संचालक आरोपी डॉ. प्रबोध द्वारा लिंग जांच कर लिंग के बारे में बताया गया। तब इशारा मिलते ही डॉक्टर प्रबोध कुमार गुप्ता व दलाल नीतू को मौके से गिरफ्तार कर सोनोग्राफी की दो मशीनें जब्त कर ली गई। जबकि दलाल मीना सोनी को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर गुप्ता ने सोनोग्राफी करने के लिए कोई भी दस्तावेज नहीं लिए और ना ही फार्म एफ भरवाया गया।
जानकारी के अनुसार पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर पर सामान्य सोनोग्राफी भी अधिकृत डॉक्टर ही कर सकता है। इस सेंटर पर आरोपी डॉ. प्रबोध का बेटा डॉक्टर विश्वास ही सोनोग्राफी करने के लिए अधिकृत है। जबकि इनकी पत्नि सोनोग्राफी सेंटर की संचालिका है।
नवीन जैन के मुताबिक डॉक्टर प्रबोध अपने दलालों के माध्यम से प्रति माह 100 से अधिक लिंग जांच करता था। इसके लिए प्रति लिंग जांच के लिए 15 से 20 हजार रुपए खुद लेता था।