{"_id":"59a2ceb54f1c1b8d578b476a","slug":"the-child-was-going-to-take-milk-the-victim-of-the-crime-of-deterioration","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेने आए मासूम को दुकानदार ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध लेने आए मासूम को दुकानदार ने बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
कुकर्म का शिकार
- फोटो : Demo pic
दूध लेने आए 12 साल के मासूम बालक को दुकानदार बहला फुसलाकर कमरे में ले गया और फिर उसके साथ कुकर्म किया।
यह मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर का। जहां सांगानेर इलाके में रहने वाला 12 साल का एक बच्चा आज रविवार को कुकर्म का शिकार हुआ। बच्चा आज सुबह अपने घर से दूध लेने एक दुकान पर गया था। जहां दुकानदार उसे बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। वहां बच्चे को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बच्चे को डरा—धमकाकर वहां से भगा दिया।
बदहवास पीड़ित बालक घर पहुंचा तो उसके परिजन उसकी हालत देखकर घबरा गए। उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो बालक राेने लगा और आपबीती बताई। परिजन बच्चे को लेकर सांगानेर पुलिस थाने पहुंचे। वहां सारा वाकया बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाया। इस घटना के बाद आरोपी दुकानदार फरार बताया जा रहा है।