{"_id":"5a5f3c7c4f1c1b6d268b4df0","slug":"the-case-is-filed-in-the-acb-against-the-husband-of-the-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा MLA की शिकायत पर BJP महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के पति के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा MLA की शिकायत पर BJP महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के पति के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के पति श्याम मनोहर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसीबी के सीआई अजीत सिंह ने बताया कि कोटा में दरा फोरलेन सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के मामले में उनके खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। यह प्रोजेक्ट करीब 14 करोड़ रुपए का था। एसीबी में इस मामले की शिकायत भाजपा विधायक हीरालाल नागर ने की थी।
मामले में पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी और एक ठेकेदार को भी आरोपी बनाया गया है। भाजपा नेत्री मधु शर्मा के पति श्याम मनोहर शर्मा उस वक्त सार्वजनिक निर्माण विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। साथ ही, अधीक्षण अभियंता दिनेश तिवारी, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश गर्ग, भवंर लाल महावर और ठेकेदार प्रेमचंद सुमन के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में विधायक द्वारा साल 2013 में एसीबी में शिकायत दी गई थी।