{"_id":"59a944134f1c1b4e738b4c63","slug":"steamed-truck-full-of-beer-carton-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट गुल होते ही बीयर के कार्टन से भरा ट्रक चुराकर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइट गुल होते ही बीयर के कार्टन से भरा ट्रक चुराकर भागे बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
beer
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने आज एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर बीयर की बोतलों से भरे ट्रक को चुराकर भाग निकले।
यह मामला है जयपुर जिले में शाहपुरा इलाके का। जहां कल रात को जयपुर-दिल्ली हाइवे पर शाहपुरा के समीप जयपुर तिराये पर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर बीयर की बोतलों से भरा एक ट्रक खड़ा था।
इसमें ट्रक में करीब 15 लाख रुपए कीमत की शराब के कार्टन रखे थे। जिन्हें हरे रंग के तिरपाल से ढककर रस्सियों से बांधा हुआ था। आज सुबह लाइट चली गई। इससे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। इस दौरान शातिर बदमाशों ने लाइट जाने का फायदा उठाकर सुबह करीब 6 बजे ट्रक को स्टार्ट कर भगाकर ले गए।
ट्रक गायब देखकर पीड़ित महेश अग्रवाल ने शाहपुरा थाने में सूचना दी। इस 12 चक्का ट्रक में भरे बीयर के कार्टन अलवर से सिरोही के लिए ले जाए जा रहे थे। ट्रक के दोनों तरफ महेश मोटर्स, शाहपुरा लिखा हुआ था। यह शराब लीगल परमिट पर थी। सुबह वारदात की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करवाई। मामले की जांच शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है।