फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seeing the siege of police, the anonymous crook shot himself of suicide in dausa

दौसा: ईनामी बदमाश की गोली लगने से मौत, गांव में तनाव

Mon, 05 Jun 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 05 Jun 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Seeing the siege of police, the anonymous crook shot himself of suicide in dausa
घटनास्थल पर राजेंद्र का शव और पिस्तौल - फोटो : Amar Ujala
दौसा जिले के महवा थाना इलाके के सांथा गांव में सोमवार को एक ईनामी बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों को आरोप है कि युवक को पुलिस ने गोली मारी है जबकि पुलिस का कहना है कि घेराबंदी के बाद ये युवक ने रिवाल्वर से खुदकशी कर ली। पुलिस को वहां स्थिति नियंत्रण के लिए हवाई फायर भी करने पड़ा। इसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी और पुलिस का भारी जाप्ता मौजूद है। ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे है। पुलिस के अनुसार, विभिन्न मामलों में वांछित ईनामी बदमाश राजेंद्र मीणा उर्फ डब्ल्यू मीणा के गांव में होने की सूचना मिली थी। यह महवा थाने का आदतन बदमाश था और उस पर कई आपराधिक केस दर्ज थे। राजेंद्र मीणा के खिलाफ महवा थाने की जीप को उठाकर ले जाने के बाद आग लगाने का भी आरोप था। इन मामलों में पुलिस को राजेंद्र मीणा की तलाश थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की। इस बीच राजेंद्र ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जब पुलिस राजेंद्र के शव को लेने पहुंची। तब तक ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और पथराव शुरु कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजेंद्र के पास कोई हथियार नहीं था और पुलिस ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पार्टी को पथराव के कारण एक बार उल्टे पांव लौटना पड़ा। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को गांव वालों ने पकड़ लिया, जिन्हें छुड़वाने के लिए हवाई फायर करना पड़ा। बाद में आसपास के थानों से अतिरिक्त जाप्ता बुलाया। पथराव में कांस्टेबल अंगूर सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed