{"_id":"594fae294f1c1b09178b4682","slug":"road-accident-in-churu-four-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर—कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार जनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर—कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार जनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चूरू जिले में रामसरा गांव के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेल से भरे टैंकर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गईं। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हरियाणा के हिसार जिले के गांव ढाणा खुर्द के थे और लासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान यहां नेशनल हाईवे पर रामसरा गांव के पास सामने से आ रहे तेल के टैंकर और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में रामवतार (40), रेखा (48), वीरेन्द्र (50), शकुंतला (60) की मौत हो गई। वहीं, सौरभ (25) और 6 साल के गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनो को जब्त कर लिया है।