फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in ajmer and alwar, 7 people died

दो हादसों में सात लोगों की यूं आई मौत, ये है पूरा मामला

Fri, 24 Nov 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
road accident in ajmer and alwar, 7 people died
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसे अलवर और अजमेर में हुए हैं। 
विज्ञापन


पहला हादसा राजस्थान के अजमेर से जुड़ा है। रामगंज थाने के एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आज अलसुबह ब्यावर हाईवे पर अहमदाबाद से दिल्ली चलने वाली विडियोकोच बस का टायर पंक्चर हो गया था। चालक पाली निवासी नारूलाल बंजारा, खलासी डूंगरपुर निवासी दीपक और यात्री अहमदाबाद निवासी विकास टायर बदल रहे थे। इसी दौरान तेज गति में आए ट्रक ने पहले बस को टक्कर मारी और उसके बाद उन्हें कुचलते हुए गड्ढे में गिर गया। हादसे में नारूलाल, दीपक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। एएसआई जितेन्द्र ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जीप पर पलट गया ट्रक

road accident in ajmer and alwar, 7 people died
दूसरी घटना अलवर जिले में हुई। यहां बहरोड से नीमराणा के लिए एक जीप बीती देर शाम रवाना हुई, जिसमें करीब 15 सवारी भरी हुई थी। रास्ते में पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने जीप को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान ट्रक तेज रफ्तार में असंतुलित हो गया और जीप पर पलट गया। ऐसे में जीप सवार सभी लोग मिनी ट्रक के नीचे दब गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और क्यूआरटी की टीम ने क्रेन बुलाकर मिनी ट्रक को हटवाने के प्रयास शुरू किए।

हादसे में नीमराणा निवासी कविता(40), बालादेवी(50), एक साल की गुड़िया और  जीप का ड्राइवर कालूराम(34) की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और सैकड़ों लोग जमा हो गए। फिलहाल 4 घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। मिनी ट्रक में पशु आहार के कट्टे भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed