{"_id":"5a55c0574f1c1b4e198b5dc1","slug":"road-accident-between-roadways-bus-and-trola-at-sri-ganga-nagar-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रोले की टक्कर में छिन गईं दो जिंदगियां, 15 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और ट्रोले की टक्कर में छिन गईं दो जिंदगियां, 15 घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
रफ्तार के कहर ने आज फिर से दो जिंदगियां छीन लीं, जबकि 15 लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
यह हादसा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हाइवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार में ओवरटेक करते वक्त रोडवेज बस और ट्रोले के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रोले के खलासी तथा बस के कंडेक्टर की मौत हो गई।
श्रीगंगानगर पुलिस के मुताबिक रोडवेज की एक बस सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर आ रही थी। जिसमें करीब 40 सवारियां बैठी थीं। वहीं एक ट्रोला सामने से आ रहा था, जो सूरतगढ़ की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे नंबर 62 पर कैंचिया के पास 1 डीबीएन में रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आगे चल रहे एक ट्रोले को ओवरटेक किया। तभी रोडवेज बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले से टकरा गई।

Trending Videos
केबिन में फंस गए ड्राइवर और खलासी
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रोले का केबिन पिचक गया। इससे ड्राइवर व खलासी फंस गए। इनमें खलासी ने दम तोड़ दिया। जबकि ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। वहीं रोडवेज बस भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें फंसी सवारियां लहूलुहान हो गई। वे चीख पुकार मचाने लगी। तब आसपास के रहने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद मदद कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। इनमें बस के कंडक्टर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटना में घायल 15 जनों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल पहुंचाया।
इसके बाद मदद कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। इनमें बस के कंडक्टर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटना में घायल 15 जनों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल पहुंचाया।