फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accdient in sikar, sister died and brother injured

अब पढ़ने के लिए साथ नहीं जाएंगे ये भाई-बहन, हादसे ने छीन ली सांसें

Wed, 27 Dec 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
road accdient in sikar, sister died and brother injured
road accident
सीकर शहर में आज सड़क हादसे में भाई से बहन का साथ छूट गया। भाई-बहन बाइक पर सवार होकर शहर में पढ़ने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन


उद्योग नगर थानाधिकारी राम मनोहर के अनुसार चैनपुरा दादली निवासी राजपाल पुत्र भंवरलाल और उसकी रिश्ते में बहन अरुणा पुत्री गिरधारीलाल बाइक से पढ़ने के लिए सीकर आ रहे थे। राजपाल सीकर में कोचिंग में पढ़ता था और अरुणा कॉलेज में। इस दौरान पिपराली रोड पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अरुणा की मौके पर ही मौत हो गई और राजपाल घायल हो गया। सूचना पर उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार लोगों को एसके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed