फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ricco Regional Manager arrested in Kishangarh, taking bribe of Rs.10 thousand

रीको का रीजनल मैनेजर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Wed, 19 Apr 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Apr 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Ricco Regional Manager arrested in Kishangarh, taking bribe of Rs.10 thousand
रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी - फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को किशनगढ़ में बड़ी कार्रवाई कर रीको के रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह राशि एक कॉन्ट्रेक्टर से बिल पास करने की एवज में मांगी गई थी। 
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार 56 वर्षीय आरोपी राजवीर गुरुदसानी है, जो कि पंचशील नगर, अजमेर के रहने वाले है। वह किशनगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, रीको में रीजनल मैनेजर है। 
विज्ञापन

जयपुर निवासी कॉन्ट्रेक्टर सीताराम गुप्ता ने रीको क्षेत्र में बिजली का कार्य करवाया था। इस कार्य के भुगतान के लिए बिल पास करने की एवज में रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर सीताराम ने एसीबी में शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सत्यापन के दौरान आरोपी राजवीर ने परिवादी सीताराम से 9 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बुधवार को परिवादी सीताराम गुप्ता आज रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए लेकर रीको के रीजनल आॅफिस पहुंचा। जहां टीम ने रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी राजवीर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रेप की यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर रायसल सिंह के नेतृत्व में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed