{"_id":"58f752574f1c1bb4464725c6","slug":"ricco-regional-manager-arrested-in-kishangarh-taking-bribe-of-rs-10-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीको का रीजनल मैनेजर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीको का रीजनल मैनेजर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को किशनगढ़ में बड़ी कार्रवाई कर रीको के रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह राशि एक कॉन्ट्रेक्टर से बिल पास करने की एवज में मांगी गई थी।
एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार 56 वर्षीय आरोपी राजवीर गुरुदसानी है, जो कि पंचशील नगर, अजमेर के रहने वाले है। वह किशनगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, रीको में रीजनल मैनेजर है।
जयपुर निवासी कॉन्ट्रेक्टर सीताराम गुप्ता ने रीको क्षेत्र में बिजली का कार्य करवाया था। इस कार्य के भुगतान के लिए बिल पास करने की एवज में रीजनल मैनेजर राजवीर गुरुदसानी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर सीताराम ने एसीबी में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
इसके सत्यापन के दौरान आरोपी राजवीर ने परिवादी सीताराम से 9 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बुधवार को परिवादी सीताराम गुप्ता आज रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए लेकर रीको के रीजनल आॅफिस पहुंचा। जहां टीम ने रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी राजवीर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रेप की यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर रायसल सिंह के नेतृत्व में की गई।