फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ran away pakistan with fake passport, took training from ISI and caught Madhu

फर्जी पासपोर्ट से भागा पाकिस्तान, आईएसआई से ली ट्रेनिंग और पकड़ा गया मधु

Sun, 20 Aug 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 20 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
ran away pakistan with fake passport, took training from ISI and caught Madhu
आरोपी मधु बंगाली उर्फ नजरुल इस्लाम - फोटो : File photo
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर पाकिस्तान में आतंकी संगठन आईएसआई से बम बनाने व हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले कर आए एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान की राजधानी जयपुर में रामगंज थाना पुलिस ने की। डीसीपी उत्तर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मधु बंगाली उर्फ नजरुल इस्लाम है। वह मूल रुप से 24 परगना, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और यहां जयपुर में आगरा रोड, कानोता में किराए से रहता है।
विज्ञापन


वह कानोता थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कुछ अरसे पहले उसके खिलाफ रामगंज थाने में जुआं एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर पुलिस ने फरार मधु बंगाली के खिलाफ कोर्ट से स्टैंडिंग वारंट जारी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2010 में मधु बंगाली बांग्लादेश भाग गया। वहां से फर्जी पासपोर्ट के जरिए वह पाकिस्तान चला गया। जहां वह आतंकी संगठन आईएसआई से जुड़ गया। इस दौरान उसने वहां हथियार चलाने व बम बनाने की ट्रेनिंग ली।

फिर इस तरह भारत लौट आया

ran away pakistan with fake passport, took training from ISI and caught Madhu
arrest - फोटो : Demo pic
पाकिस्तान में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वह बांग्लादेश के रास्ते से होकर वापस भारत आ गया। जानकारी के अनुसार इसकी भनक लगने पर एनआईए ने मधु को आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी जमानत हो गई और फिर वह जयपुर आकर रहने लगा।

एसीपी चैनसिंह महेचा के मुताबिक रामगंज थाना प्रभारी अशोक चौहान को पिछले करीब दो साल से जुएं के मुकदमे में स्टैंडिंग वारंटी मधु बंगाली के विश्वकर्मा इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे धरदबोचा। मधु के खिलाफ रामगंज व कानोता के अलावा गलतागेट थाने में मुकदमा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed