फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Two passengers caught with foreign currency of 8 countries at the jaipur airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी करेंसी जब्त, दो यात्री दबोचे

Thu, 08 Feb 2018 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 08 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Two passengers caught with foreign currency of 8 countries at the jaipur airport
विदेशी करेंसी के साथ कस्टम्स टीम और अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
कस्टम्स विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी। कस्टम्स टीम ने इसे ले जाने वाले दो यात्रियों को भी धरदबोचा। जब्त की गई इस करेंसी की भारतीय कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब्त की गई यह करेंसी आठ देशों में चलती है। कस्टम्स विभाग ने यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर कुलदीप कुमार सिंह के निर्देशन में जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की। कस्टम्स टीम की हिरासत में आए दोनों युवक कुचामन सिटी निवासी जावेद और भरतपुर निवासी नरेश है।
विज्ञापन


ये दोनों यात्री एयर अरबिया की फ्लाइट में जयपुर से शारजहां जाने वाले थे। इसके लिए सुबह करीब चार बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कस्टम्स विभाग की टीम ने इन दोनों यात्रियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में इनके कब्जे से विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप बरामद हुई। यह करेंसी आठ विभिन्न देशों में चलती है। पूछताछ में दोनों यात्री घबरा गए और ठीक से जवाब नहीं दे सके। अभी पूरे मामले में दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed