फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan three people death in road accident in jaipur sadwa road

आॅटोरिक्शा व ट्रेक्टर ट्रॉली में भिडंत, तीन युवकों की मौत

Sun, 25 Feb 2018 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 25 Feb 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan three people death in road accident in jaipur sadwa road
रोड एक्सीडेंट में चकनाचूर आॅटोरिक्शा - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में आज एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आॅटोरिक्शा और ट्रेक्टर ट्रॉली के बीच हुआ। हादसे की वजह से कुछ देर ट्रेफिक भी बाधित रहा।
विज्ञापन


वहीं, तीनों युवकों की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा जयपुर के ब्रहृमपुरी थाना इलाके में हुआ। जहां सड़वा से आगे जमवारामगढ़ रोड पर जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के सामने एक आॅटोरिक्शा और ईंटों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह हादसा आज तड़के करीब साढ़े 5 बजे हुआ। जिसमें आॅटोरिक्शा में सवार सलीम पुत्र अलीमुद्दीन 22 निवासी गोविंदगढ़ अलवर हाल हाजी कॉलोनी झोटवाड़ रोड की मौत हो गई। इसके अलावा नूंह हरियाणा निवासी अशफाक 23 और अमनान 18 की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टक्कर इतनी जबर्दस्त कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत

Rajasthan three people death in road accident in jaipur sadwa road
मौत - फोटो : FILE PHOTO
जानकारी में सामने आया कि ये तीनों युवक आमेर इलाके में पाडामंडी हाट बाजार में आॅटोरिक्शा से जा रहे थे। तभी जामिया मिलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार  ट्रेक्टर ट्रॉली से भिडंत हो गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आॅटोरिक्शा सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आॅटो भी चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाप्रभारी रामकिशन विश्नोई मौके पर पहुंचे। शवों को मोर्चरी पहुंचाया। मृतकों के परिजनों-रिश्तेदारों को सूचना दी। मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना अनुसंधान ईकाई उत्तर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed