फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan threat of blowing the jaipur railway station with a bomb police said its fake threat

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से मची खलबली, देर रात तक चली सर्च 

Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan threat of blowing the jaipur railway station with a bomb police said its fake threat
स्टेशन पर सर्च करते आरपीएफ के अधिकारी—जवान - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरे एक कॉल ने पुलिस और रेलवे महकमे में हड़कंप मचा कर रख दिया। देर रात चले सर्च आॅपरेशन में कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी सम्पतराज ने बताया कि सिटी पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार रात करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जयपुर रेलवे जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इससे पुलिस व रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर रेलवे पुलिस, कमिश्नरेट पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन स्टेशन पर कुछ नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जीआरपी पुलिस का मानना है कि किसी सिरफिरे ने दहशत फैलाने या मजाक में इस तरह की झूठी सूचना दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed