{"_id":"5a66fae04f1c1bb2208b4d45","slug":"rajasthan-news-ex-central-minister-car-use-in-murder-case-in-churu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के मर्डर में पूर्व विदेश मंत्री की कार का इस्तेमाल, कोर्ट रूम में किया था हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर के मर्डर में पूर्व विदेश मंत्री की कार का इस्तेमाल, कोर्ट रूम में किया था हमला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर
- फोटो : amar ujala
कोर्ट रूम में एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले बदमाश जिस लक्जरी कार में आए थे वो एक पूर्व विदेश मंत्री की है। वारदात के बाद हमलावर इसी कार से भागे निकले थे।
यह घटना राजस्थान के चूरू जिले की सादुलपुर कोर्ट में 17 जनवरी को हुई थी। बदमाशों ने पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पर कोर्ट रूम में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। बदमाश एक फॉरच्यूनर कार में आए थे और वारदात के बाद इसी से भाग निकले।
पुलिस ने इस कार के नंबरों के आधार जांच की तो वह कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह के नाम रजिस्टर्ड होने के बात सामने आई। जिसका उपयोग उनका बेटा जगत सिंह करता था।

Trending Videos
एक महीने पहले ड्राइवर को रिवॉल्वर दिखाकर लूटी थी कार
हमले में घायल
- फोटो : amar ujala
वारदात के बाद इस फॉरच्यूनर को हरियाणा में दादरी सीआईए पुलिस टीम ने गांव बाढड़ा के लाडावास से बरामद किया था। पड़ताल में सामने आया कि पिछले कई सालों से इस कार को नटवर सिंह का ड्राइवर सेवासिंह गाड़ी को चलाता है।
वह 25 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित सुशांत लोक गोल्फ चौक में गए थे। इस दौरान हत्या में शामिल हमलावरों ने पूर्व विदेश मंत्री के ड्राइवर सेवासिंह को रिवॉल्वर दिखाकर इसे लूट लिया था।
हमलावर इस गाड़ी से सादुलपुर कोर्ट में आए थे और फायरिंग की। इस हमले में अजय के तीन गोलियां लगी थी। जबकि उसके वकील समेत दो अन्य लोग जख्मी हो गए थे। वारदात के बाद फायरिंग कर भागते वक्त हमलावरों का हुलिया कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था। तब पुलिस ने हमलावरों को नामजद किया था।