{"_id":"5a3b8c854f1c1ba7678c2f32","slug":"rajasthan-loot-with-dairy-collection-agent-in-jaipur-now-one-more-accused-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधारी चुकाने को डेयरी के कलेक्शन एजेंट को लूटा, 4 माह बाद एक और लुटेरा धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी चुकाने को डेयरी के कलेक्शन एजेंट को लूटा, 4 माह बाद एक और लुटेरा धरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Demo pic
उधारी चुकाने के लिए हथियारबंद बदमाशों ने सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट पर हमला कर करीब ढाई लाख रुपए लूटे थे। वारदात में नामजद एक और फरार लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई रकम के बंटवारे में हिस्से में आए 30 हजार रुपए भी बरामद कर लिए।
इससे पहले लूट में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने की। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजयपाल सिंह उम्र 21 साल है। वह गुर्जरों की ढाणी, सीताबाड़ी सांगानेर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, डेयरी कलेक्शन एजेंट अजय सिंह राजावत वारदात से करीब दो महीने पहले से डेयरी बूथों से कैश कलेक्शन का काम करता था। वह रोजाना की तरह अलग-अलग डेयरी बूथ से रुपए एकत्रित कर 14 अगस्त को दुर्गापुरा पुलिया के पास महावीर नगर में स्थित एक डेयरी बूथ पर पहुंचा। वहां अंदर बैठकर रुपए गिन रहा था।

Trending Videos
इसी गैंग ने पहले भी लूटे थे डेढ़ लाख रुपए
demo pic
- फोटो : Demo pic
तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह-सात युवक आए। जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था। बदमाशों ने डेयरी बूथ में मौजूद कलेक्शन एजेंट अजय सिंह पर हमला कर दिया और करीब साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर दुर्गापुरा पुलिया होकर भाग निकले।
वारदात के बाद आरोपियों का हुलिया और बाइक नंबर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। इस आधार पर बजाज नगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने लूट में शामिल 7 बदमाशों को धर दबोचा। जबकि एक आरोपी अजयपाल सिंह फरार था।
कल उसके इलाके में घूमने की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी के मुताबिक इसी गैंग ने करीब एक साल पहले भी सांगानेर सदर इलाके में सीतापुरा पुलिया के पास करीब डेढ़ लाख रुपए लूटे थे।