फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan judicial officer missing in jaipur today from gandhi nagar

घर से सुबह निकले जज लापता, बेटे ने दी पुलिस को सूचना

Fri, 09 Feb 2018 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 09 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan judicial officer missing in jaipur today from gandhi nagar
missing man
घूमने के लिए घर से आज सवेरे निकले एक जज लापता हो गए। कई घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटे ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस भी लापता हुए जज को तलाशने में जुट गई। देर रात तक उनका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके का। पुलिस के मुताबिक लापता हुए गजानंद शर्मा मिनी सचिवालय स्थित विशेष कोर्ट में विशिष्ट न्यायाधीश है। वे परिवार के साथ गांधी नगर में न्यू न्याय शिखा स्थित सरकारी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे है। हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनकी पत्नी के मुताबिक आज सवेरे करीब 8 बजे वह किचन में काम कर रही थी। तब गजानंद शर्मा घर से बाहर निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी देर इंतजार और फिर...

Rajasthan judicial officer missing in jaipur today from gandhi nagar
Missing - फोटो : Demo pic
पहले परिजनों ने समझा कि वे रोजाना की तरफ टहलने निकले होंगे। जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तब उन्हें चिंता सताने लगी। इसके बाद गजानंद शर्मा के बेटे कुलदीप व अन्य परिवारजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तब बजाज नगर थाने पहुंचकर कुलदीप ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उनका बेटा कुलदीप शर्मा पेशे से एडवोकेट है। पुलिस के मुताबिक लापता जज की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके जयपुर में रहने वाले दोस्तों और राजस्थान में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed