{"_id":"5a2fccc64f1c1bc5668b4781","slug":"rajasthan-jaipur-thieves-steal-jewelry-before-wedding-ceremonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की गोद भराई से पहले उड़ गए घरवालों के होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की की गोद भराई से पहले उड़ गए घरवालों के होश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वालों से बात करते पीड़ित पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
घर वाले गोद भराई की तैयारी कर रहे थे, उधर कुछ ऐसा हो गया कि एकाएक परिवार में सबके होश फाख्ता हो गए।
दरअसल, दिल्ली जयपुर हाइवे 8 स्थित हीरा रिसोर्ट में आज एक सगाई कार्यक्रम था। इस दौरान चोरों ने यहां गहनों पर हाथ साफ कर दिया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की ये वारदात कैद हो गई।
इसके आधार पर बहरोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महेंद्र सैनी पुत्र जंगली सैनी निवासी नारनोल ने बहरोड़ थाने में मामला दर्ज कराया कि आज उसकी लड़की की गोद भराई की रस्म हीरा रिसोर्ट में थी। कार्यक्रम के बाद जैसे ही उसने गहने लड़की को देने के लिए देखे तो गहने वहां से गायब मिले। जिसके बाद उसके परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।