फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan In a rape and murder case now court ordered life imprisoned for the accused

प्रेमी की हत्या कर प्रेमिका से किया था दुष्कर्म, अब मिली ये सजा

Thu, 21 Dec 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 21 Dec 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan In a rape and murder case now court ordered life imprisoned for the accused
अदालत - फोटो : Demo pic
जयपुर की पोक्सो मामलों की विशेष अदालत ने एक छात्रा के प्रेमी की हत्या करने के बाद छात्रा से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त हिम्मत मीणा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर दो लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


वहीं अदालत ने छात्रा से छीने गए जेवर खरीदने वाले रामकेश मीणा को पांच साल की सजा सुनाई है। जबकि बाद में गिरफ्तार हनीश खां की ट्रायल अलग से चल रही है। प्रकरण में शामिल दो नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड में प्रकरण विचाराधीन है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि आमेर थाना निवासी छात्रा और सूरज मीणा एक दूसरे से प्यार करते थे। सूरज ने 2 फरवरी 2013 को फोन कर शादी करने के लिए बुलाया। छात्रा रात करीब आठ बजे अपने घर के पास बनी धर्मशाला की छत पर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और छात्रा को धमकी देकर छोड़ दिया

Rajasthan In a rape and murder case now court ordered life imprisoned for the accused
डेमो पिक - फोटो : Demo pic
वहां मौजूद अभियुक्त हिम्मत व एक नाबालिग ने कहा कि सूरज उसे फैक्ट्री के पास बुला रहा है। इसके बाद सूरज, छात्रा सहित चारों लोग मोटर साईकिल से कूकस के आगे जैन मंदिर की पहाडियों की तरफ चले गए। यहां हिम्मत ने चाकू मारा और गर्दन दबाकर हत्या कर दी।

इतनी देर में उसके दूसरे साथी कार लेकर वहां पहुंच गए। कार के अंदर अभियुक्त ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके लाए जेवर छीन लिए। घटना के बाद हिम्मत छात्रा की भी हत्या करने वाला था, लेकिन नाबालिग आरोपी के कहने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed