फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan gram sevak caught by taking bribe of Rs. 3000 in bhilwara by acb

तीन हजार में बिका ग्रामसेवक का ईमान, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 24 Jan 2018 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 24 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan gram sevak caught by taking bribe of Rs. 3000 in bhilwara by acb
ग्राम ​सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic
पट्टा देने की एवज में एक ग्राम सेवक ने महज चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई कर घूसखोर ग्राम सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राजस्थान में यह कार्रवाई भीलवाड़ा एसीबी ने एडिशनल एसपी राजेश गुप्ता के निर्देशन में की। एएसपी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवी सिंह गौड़ है। वह भीलवाड़ा जिले में उखलिया पंचायत समिति में ग्राम सेवक के पद पर पदस्थापित है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ भीलवाड़ा निवासी हेमेंद्र सिंह राठौड़ ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसने ग्राम पंचायत कार्यालय में पट्टा जारी करने का आवेदन किया था। इस पट्टे को देने की एवज में ग्राम सेवक आरोपी देवीसिंह गौड़ ने परिवादी हेमेंद्र सिंह राठौड़ से 3000 रुपए की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर बुलाकर ली रिश्वत

Rajasthan gram sevak caught by taking bribe of Rs. 3000 in bhilwara by acb
bribe - फोटो : Demo pic
शिकायत का सत्यापन कर आज एएसपी गुप्ता ने एसीबी के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवप्रकाश की अगुवाई टीम ने ट्रेप रचा। एसीबी ने परिवादी हेमेंद्र सिंह को रुपए लेकर ग्राम सेवक देवीसिंह के गुलाबपुरा, भीलवाड़ा स्थित घर पर भेजा।

तब रिश्वत की रकम 3 हजार रुपए लेते ही ईशारा मिलने पर आसपास मौजूद एसीबी टीम ने आरोपी देवी सिंह गौड़ को रंगे हाथों पकड़ लिया। उससे रिश्वत की रकम बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद एसीबी ने ग्राम सेवक के घर की तलाशी भी ली। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। वहीं, ग्राम सेवक ने भी रिश्वत की रकम को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed