{"_id":"5a7ae4264f1c1b87268b8a4e","slug":"rajasthan-gram-sevak-caught-by-acb-jaisalmer-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस काम की एवज में मांगी थी मोटी रकम, पकड़ा गया ग्राम सेवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस काम की एवज में मांगी थी मोटी रकम, पकड़ा गया ग्राम सेवक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया ग्राम सेवक, काले घेरे में
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सरहदी जिले में कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर ग्राम सेवक को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई राजस्थान के जैसलमेर जिले में एसीबी टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी रागाराम मेघवाल है। वह राघवा ग्राम पंचायत में पदस्थापित ग्रामसेवक है। जानकारी के अनुसार राघवा गांव निवासी परिवादी गेमरसिंह ने एसीबी जैसलमेर टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि नरेगा कार्यों के मस्टरोल का भुगतान चढ़ाने और नए मस्टरोल जारी करने की एवज में आरोपी ग्राम सेवक रागाराम मेघवाल उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
तब एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसमें 9 हजार रुपयों में सौदा तय हुआ। इसके बाद ट्रेप रचा गया। जिसमें परिवादी गेमर सिंह रिश्वत की रकम लेकर बीती रात को ग्रामसेवक रागाराम के जैसलमेर शहर में स्थित आवास पर पहुंचा। वहां आरोपी ग्राम सेवक रागाराम ने रिश्वत ली। तभी आरोपी रागाराम मेघवाल को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।