फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gram sevak caught by acb jaisalmer taking bribe

इस काम की एवज में मांगी थी मोटी रकम, पकड़ा गया ग्राम सेवक

Wed, 07 Feb 2018 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 07 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Gram sevak caught by acb jaisalmer taking bribe
पकड़ा गया ग्राम सेवक, काले घेरे में - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सरहदी जिले में कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर ग्राम सेवक को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के जैसलमेर जिले में एसीबी टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी रागाराम मेघवाल है। वह राघवा ग्राम पंचायत में पदस्थापित ग्रामसेवक है। जानकारी के अनुसार राघवा गांव निवासी परिवादी गेमरसिंह ने एसीबी जैसलमेर टीम को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि नरेगा कार्यों के मस्टरोल का भुगतान चढ़ाने और नए मस्टरोल जारी करने की एवज में आरोपी ग्राम सेवक रागाराम मेघवाल उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।


तब एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसमें 9 हजार रुपयों में सौदा तय हुआ। इसके बाद ट्रेप रचा गया। जिसमें परिवादी गेमर सिंह रिश्वत की रकम लेकर बीती रात को ग्रामसेवक रागाराम के जैसलमेर शहर में स्थित आवास पर पहुंचा। वहां आरोपी ग्राम सेवक रागाराम ने रिश्वत ली। तभी आरोपी रागाराम मेघवाल को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed