फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Dowry case- The groom's car demand, the Bride got angry

फेरों के बाद दूल्हे की 'नाजायज डिमांड', दुल्हन ने लौटा दी बारात

Fri, 15 Dec 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Dowry case- The groom's car demand, the Bride got angry
वंदना कंवर (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
सात फेरे होने के बाद और विदाई से ठीक पहले दूल्हे ने लड़की वालों से एक एेसी भारी डिमांड रख दी कि उनके होश ही उड़ गए। दहेज लोभी दूल्हे का लालच जागा और उसने कार की फरमाइश कर दी। फरमाइश सुन सब दंग थे। इस बीच वधु ने आगे बढ़कर शादी करने से मना कर दिया और बारात को खाली हाथ लौटा दिया।
विज्ञापन



ये मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का है। भीलवाड़ा के मंगरोप थाना इलाके में कल रात स्थानीय निवासी वंदना कंवर की बारात आई। बैंड बाजे से आई बारात में दूल्हे नरेंद्र सिंह और बारातियों की खूब मनुहार और स्वागत किया। शादी की रस्में भी हुई। दरवाजे पर तोरण मारी गई। दूल्हे समेत बारातियों ने खाना खाया और सब ठीक चल रहा था कि कुछ ही देर में नजारा बदल गया।
विज्ञापन


दूल्हे नरेंद्र ने दुल्हन वंदना के साथ सात फेरे भी लिए। सात फेरे लेने के बाद अचानक दूल्हे ने अपना रंग बदल दिया। दूल्हे ने दहेज की बात की। उसने बाकी सामान को दरकिनार करते हुए सीधे कार की मांग रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पसीजा दूल्हे का दिल

Rajasthan Dowry case- The groom's car demand, the Bride got angry
changes in indian weddings
दूल्हे की इस मांग को लेकर एक बार तो दुल्हन के परिवार वाले दंग रह गए। उन्होंने वर पक्ष से समझाइश की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं बनी। उन्होंने अपनी माली हालत के बारे में बताया और कार देने में अपनी असहजता बता दी। लेकिन दूल्हे का दिल नहीं पसीजा।

इस बीच दुल्हन वंदना कंवर आगे आई और उसने दहेज के लोभियों के साथ जाने से मनाकर दिया। दुल्हन ने अपने परिवार वालों से बारात को लौटाने को कह दिया।

दूसरी तरफ दो दिन पहले हुए मामले में पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही है। वधु पक्ष की ओर से पुलिस पर अनदेखी के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed