{"_id":"5a5f0de84f1c1ba1268b4d8d","slug":"rajasthan-disgraced-firing-in-churu-court-histrishetor-bullet-injury-lawyer-also-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, वकील घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, वकील घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में हथियारबंद बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद बदमाशों ने आज दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में पेशी पर आए एक हिस्ट्रीशीटर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा एक वकील के भी घायल होने की सूचना है।
यह वारदात राजस्थान के चुरु जिले में राजगढ़ तहसील में हुई। जहां राजगढ़ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पेशी पर आया हुआ था। इसी दौरान हथियार बंद बदमाश वहां पहुंचे और वहां रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससें हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा भी गंभीर घायल हो गया। हमले में अजय जैतपुरा का वकील रतन सिंह भी घायल हो गया। हमले में न्यायालय का पेशगार मोहन सिंह बाल-बाल बच गया।

वर्दी में आए हमलावर, पहले भी हो चुकी है वारदात
फायरिंग
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनमें एक हमलावर दोनों हथियारों में रिवॉल्वर हवा में लहराते नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पुलिस जैसी वर्दी में आए थे, जिसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पहचान नहीं सके।
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में कई दर्जन राउंड फायरिंग की गई। गोलियां चलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चुरु जिला पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले भी सुमेर फागेड़िया पर वर्ष 2000 में इसी न्यायालय में गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। एेसी वारदात वापस यहां होने से सभी में दहशत है।