फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan crime- Neighbors have tampered with minor girl in jaipur

घर में अकेला पाकर बिगड़ी पड़ोसी की नीयत, बच्चों ने यूं बचाया 'सबकुछ'

Tue, 06 Feb 2018 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan crime- Neighbors have tampered with minor girl in jaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर
बच्ची को घर में अकेले देख पड़ोसी की नीयत खराब हो गई। वो तो शुक्र रहा कि बच्ची के भाई-बहन सही समय पर आ गए, वरना कुछ ऐसा हो जाता जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मामला राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके का है। यहां करधनी एरिया में रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला तबीयत खराब होने के कारण दवा लेने डॉक्टर के पास गई थी। 
विज्ञापन


उसके बच्चे घर पर अकेले थे। इस दौरान पड़ोसी जयराम आया और वहां खेल रही नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने लगा। 
 

बच्चों को दी जान से मारने की धमकी

rajasthan crime- Neighbors have tampered with minor girl in jaipur
Minor girl assaulted
इस दौरान उसके भाई-बहन वहां आ गए। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। ऐसे में आरोपी जयराम घबरा गया। उसने पहले बच्चों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें किसी को कुछ भी न कहने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। मौके पर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए।

महिला जब डॉक्टर को दिखाकर घर लौटी तो उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। उसने करधनी थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed