{"_id":"5a60a68d4f1c1ba1268b5226","slug":"rajasthan-by-polls-39-lakh-voters-will-be-decide-victory-of-congress-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"39 लाख मतदाताओं के हाथ में होगी कांग्रेस-भाजपा के जीत-हार की कमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
39 लाख मतदाताओं के हाथ में होगी कांग्रेस-भाजपा के जीत-हार की कमान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनावों में तीन सीटों के लिए 39 लाख से ज्यादा मतदाताओं के हाथ में कांग्रेस-भाजपा के जीत-हार की कमान होगी। इन उप चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग ने अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ के मतदाताओं के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिनमें ये मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
राजस्थान में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक अलवर जिले में 18 लाख 27 हजार 936 मतदाता हैं, जिनमें से 9 लाख 61 हजार 704 पुरुष और 8 लाख 56 हजार 944 महिलाएं हैं।
इसी तरह अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18 लाख 42 हजार 992 मतदाता हैं, जिनमें से 9 लाख 41 हजार 238 पुरुष और 8 लाख 99 हजार 397 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। वहीं, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार 240 कुल मतदाताओं की संख्या है, जिसमें 1 लाख 17 हजार 645 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 567 महिला मतदाता शामिल हैं।

जानिए, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कितने मतदाता वोट डाल पाएंगे
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Demo pic
भगत ने बताया कि अलवर संसदीय क्षेत्र के तिजारा में 2 लाख 18 हजार 340, किशनगढ़ बास में 2 लाख 28 हजार 24, मुंडावा में 2 लाख 14 हजार 767, बहरोड़ में 2 लाख 10 हजार 656, अलवर ग्रामीण में 2 लाख 27 हजार 283, अलवर शहर में 2 लाख 47 हजार 708, रामगढ़ में 2 लाख 32 हजार 271 और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 2 लाख 39 हजार 664 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसी तरह, अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के दूदू में 2 लाख 29 हजार 47, किशनगढ़ में 2 लाख 63 हजार 354, पुष्कर में 2 लाख 25 हजार 758, अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 331, अजमेर दक्षिण में 2 लाख 3 हजार 313, नसीराबाद में 2 लाख 15 हजार 19, मसूदा में 2 लाख 55 हजार 826 और केेकड़ी में 2 लाख 45 हजार 9 मतदाता मतदान कर सकेंगे।
इसी तरह, मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार 218 मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन उप चुनावों में 93 अन्य श्रेणी के मतदाता भी अपने मत का इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि अलवर में 65, अजमेर में 22 और मांडलगढ़ में 6 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डाल पाएंगे।

अलवर में 1979, अजमेर में 1907 और मांडलगढ़ में 280 मतदान केंद्र
चुनाव
- फोटो : Demo pic
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप चुनावों के लिए अलवर में 1979, अजमेर में 1907 और मांडलगढ़ में 280 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह कुल 28 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
दो लोकसभा और एक विधानसभा में होने वाले उप चुनावों में कुल 11 हजार 580 सेवा नियोजित (सर्विस वोटर्स) मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 11 हजार 437 पुरुष तथा 143 महिला मतदाता हैं। अलवर में 9 हजार 223, अजमेर में 2 हजार 335 और मांडलगढ़ के 22 सर्विस वोटर इन उप चुनावों में मतदान कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा और विधानसभा की तीनों सीटों पर 29 जनवरी को मतदान होगा। वहीं 1 फरवरी को मतगणना की जाएगी और 3 फरवरी तक निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।