फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- After the death, the money demanded to keep the dead body on the road

जिंदा है मौत के बाद की 'वो' रस्म, सड़क पर लाश रख मांगी कीमत

Sat, 09 Dec 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- After the death, the money demanded to keep the dead body on the road
डेमो पिक - फोटो : demo pic
आदिवासी इलाकों में मौताणे का खेल आज भी बदस्तूर जारी है। मौत के बाद एक ऐसी रस्म जिसमें मौत के लिए जिम्मेदार आदमी को पैसा चुकाना होता है। एक बार फिर से मौताणे का नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामला बांसवाड़ा का है। यहां आज सुबह ट्रक से कुचलने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने मौताणे की मांग करते हुए धरना दे दिया। दुर्घटना के बाद लोग शव को उसी हालत में वहां रखकर बैठ गए। लोगों के हाईवे पर यातायात जाम हो गया। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 

हाइवे पर जाम खुलवाते आई थी मौत

rajasthan- After the death, the money demanded to keep the dead body on the road
डेमो - फोटो : demo pic
यह हादसा अनास चौकी के पास हुआ। परिजनों की मानें तो मरने वाला युवक वहीं का रहने वाला था। आम तौर पर वह हाईवे पर जाम लगने के बाद पुलिस की मदद करता था और रास्ता खुलवाता था। आज सुबह भी वह कुछ इसी तरह का काम कर रहा था।

इतने में एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा होने के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही लोगों ने रास्ता खुलवाने के लिए परिजनों से समझाइश के प्रयास किए। एकबारगी तो घरवाले नहीं मानें लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे  बाद वे रास्ते से शव हटाने को तैयार हुए। इसके बाद परिजनों ने शव को पुलिस चौकी के पास रख दिया और धरना दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed