{"_id":"5a76f6334f1c1b91268b83f4","slug":"rajasthan-accused-arrest-in-case-of-murder-in-shivdaspura-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में परिचित को इतना पीटा कि जान चली गई, सुबह तक कुत्तों ने नोंच डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में परिचित को इतना पीटा कि जान चली गई, सुबह तक कुत्तों ने नोंच डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मोहित
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने परिचित को इतना पीटा कि उसकी सांसें ही थम गई। अल सुबह वह मौके पर स्थिति देखने पहुंचा तो तब तक मृतक की लाश को आवारा कुत्तों ने नोंच खाया। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। वह उत्तरप्रदेश में अपने गांव जाने की तैयारी कर रहा था, इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।
यह मामला है राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके का। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार है। वह शिवदासपुरा में ही एक ढाबे पर काम करता है। मूल रुप से ईटावा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की सुबह एनएच 12 हाइवे के किनारे एक भूखंड में एक युवक की लाश को आवारा कुत्ते नोंचते नजर आ रहे थे। कुत्तों ने मृतक का चेहरा और धड़ लगभग पूरा नोंच लिया। इससे शव क्षतविक्षत हो गया।

यूं हुई मृतक की शिनाख्त
मृतक
- फोटो : Demo pic
वहां मिले पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त ताराचंद बलाई उम्र 35 साल, बलाईयों की ढाणी, बरखेड़ा, शिवदासपुरा के रुप में हुई। एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि ताराचंद शराब पीने का आदी था। वह बेरोजगार था। अक्सर घर से गायब ही रहता था।
थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित टीम की पड़ताल में सामने आया कि मृतक ताराचंद उर्फ लालाराम को अंतिम बार मोहित नाम के युवक के साथ देखा गया था। वे दोनों शराब के नशे में थे। वह वारदात के दिन से फरार था। उसका मूल पता ढाबा संचालक को भी नहीं पता था।
तब थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल को प्रताप नगर, जयपुर में बेकरी की एक दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो कि फरार मोहित का परिचित था। पुलिस उस व्यक्ति के पास बेकरी की दुकान पर पहुंची। वहीं, फरार मोहित भी नजर आया। वह गांव की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, मोहित ने 1 फरवरी की रात को ताराचंद उर्फ लालाराम के साथ बैठकर शराब पी। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए मोहित ने ताराचंद से जमकर मारपीट की। उसकी गर्दन पर भी लातें मारी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। तब मोहित वहां से भाग गया और ढाबे पर जाकर सो गया। सुबह उठकर वह मौके पर गया, तो ताराचंद उसे मृत मिला।