फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan acb court order Five convicts including four officers of corruption

143 घंटे की फर्जी उड़ान, चार अफसरों समेत पांच को सजा

Mon, 05 Feb 2018 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 05 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan acb court order Five convicts including four officers of corruption
court - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार के एक मामले में एसीबी मामलों की विशेष अदालत ने चार अफसरों समेत पांच जनों को सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


एसीबी मामलों की विशेष अदालत ने जयपुर में फैसला सुनाते हुए राजस्थान फ्लाइंग स्कूल, सांगानेर में स्कूल के तत्कालीन सीएफआई मोहिन्दर कुमार, फ्लाइंग असिस्टेंट सुभाष विजयवर्गीय, एटीसी अधिकारी मनोज जैन और फ्लाइंग स्कूल हिसार के सीएफआई महावीर सिंह बेनीवाल के साथ प्रशिक्षणार्थी अनुज कुमार जाट को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर 21-21 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 

एसीबी ने प्रारंभिक जांच के बाद 27 जनवरी 2011 को मुकदमा दर्ज किया था। जिसके अनुसार एफटीपीआर में प्रशिक्षणार्थी अनुज कुमार की 13 अगस्त 2005 से 29 जुलाई 2006 तक कुल 143 घंटे 15 मिनट की फर्जी उड़ानें दिखा रखी है।
विज्ञापन

लॉग बुक में दौ सौ घंटा 25 मिनट उड़ान प्रमाणित की, रिकॉर्ड में सिर्फ 57 घंटा 10 मिनट

Rajasthan acb court order Five convicts including four officers of corruption
‌flight - फोटो : Demo pic
अनुज के डोजियर एवं पर्सनल लॉग बुक में दौ सौ घंटा 25 मिनट उड़ान प्रमाणित की गई थी, जबकि फ्लाइंग स्कूल, सांगानेर के रिकॉर्ड में सिर्फ 57 घंटा दस मिनट ही उड़ान भरी गई थी। फर्जी उड़ान को आरोपियों ने प्रमाणित भी कर रखा था। एसीबी जांच में यह भी पता चला कि उडान के लिए प्रतिघंटा 2303 रुपए तय होने के बावजूद अभियुक्त अनुज कुमार से मात्र एक लाख रुपए ही जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed