फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan A vehicle theft gang arrest in jaipur including land lord

चुराई गाड़ी में जहां पेट्रोल खत्म वहीं आग के हवाले, चोरों के साथ मकान मालिक भी अरेस्ट

Sun, 24 Dec 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 24 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan A vehicle theft gang arrest in jaipur including land lord
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : Vishnu Sharma
इस गैंग के वाहन चोरों में सनक इतनी है कि चुराई गई बाइक का पेट्रोल खत्म जाए तो उसे वहीं आग के हवाले कर हाथों हाथ दूसरी वारदात कर वाहन चुराकर भाग जाते है। ऐसा ही एक शातिर वाहन चोर गिरोह जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरोह के कब्जे से चुराए गए 5 चौपहिया लक्जरी गाड़ियां और 15 मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई की है  जयपुर के पश्चिम जिले की हरमाड़ा थाना पुलिस ने। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सायर सिंह उर्फ बंटी मीणा उम्र 21 साल,  निवासी गांव निवाणा थाना चौमूं हाल किरायेदार बालाजी विहार, हरमाड़ा है। दूसरा आरोपी मूलचन्द मीणा उम्र 18 साल निवासी गांव नान्दरी, मीणों का मोहल्ला थाना रेनवाल जयपुर हाल किरायेदार बालाजी विहार, हरमाड़ा है। तीसरा आरोपी शिवशंकर सैनी  उम्र 32 साल निवासी बदनपुरा, चौमूं है। चौथा आरोपी अमन कुमावत उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 17 पटवों का मोहल्ला, कालाडेरा हाल किरायेदार आनंद विहार ए, झोटवाड़ा है, जबकि पांचवां आरोपी नूतन उर्फ लोकेश जांगीड़ उम्र 30 साल निवासी बदनपुरा चौक,चौमूं हाल वैशाली नगर जयपुर है। वह चौमूं थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

एक बाइक की तलाश में पकड़ा गया शातिर गैंग....

Rajasthan A vehicle theft gang arrest in jaipur including land lord
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एडिशनल एसपी रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी चौमूं दिनेश शर्मा और हरमाड़ा थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। गत 22 दिसंबर को चोरी हुई एक बाइक की तलाश में मु​खबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने 4 सी काॅलोनी, लोहामंडी रोड से गैंग में शामिल वाहन चोरों को पकड़ा।

इस गैंग से जुड़े शातिर वाहन चोर किराए के मकानों में रहते है और फिर रैकी कर वाहन चुराते है। हिस्ट्रीशीटर नूतन जांगीड़ उर्फ लोकेश के सम्पर्क में आने के बाद यह गैंग आर्डर और मांग के अनुसार चौपहिया वाहन भी चुराने लगे। इस गिरोह की सनक इतनी है कि ये लोग वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी उपयोग में लेते है।

जहां पेट्रोल खत्म हो जाता है। वाहन को वहीं छोड़कर दुसरी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कई बार सनक में आकर चुराए गए वाहन को आग के हवाले कर देते थे। कालवाड़ क्षेत्र में इस गैंग ने एक कार व एक बाइक को फूंक दिया था। 
 

किराएदार तस्दीक नहीं करवाने पर मकान मा​लिक भी गिरफ्तार

Rajasthan A vehicle theft gang arrest in jaipur including land lord
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
पुलिस ने बताया कि छठवां नन्दलाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी बालाजी विहार, लोहामण्डी रोड, हरमाड़ा जयपुर है। वह मकान मालिक है। आरोपियों ने चुराई गई गाड़ियां नंदलाल के मकान में खड़ी की, लेकिन नंदलाल ने ना संदेह व्यक्त किया और नाहीं इन गाड़ियों के बारे में पूछा। उसने वाहन चोर सायर सिंह व अन्य को बिना तस्दीक करवाए किराएदार रखा।

ऐसे में पुलिस ने नंदलाल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा ने बताया कि गैंग की निशानदेही पर रींगस रोड़, चौमूं स्थित शिवशंकर के गैराज से अन्य वाहन चोरों को पकड़कर वहां से चुराई गई 5 चौपहिया और 15 दुपहिया वाहन बरामद किए। पूछताछ में गैंग ने वाहन चोरी की करीब 30 वारदातें शहर के कई इलाकों से करना बताई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed