{"_id":"5a92b1fd4f1c1b3f658b4d7f","slug":"rajasthan-a-man-thieves-to-buy-his-taxi-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी टैक्सी खरीदने की चाहत में कर दिया ये 'कांड'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी टैक्सी खरीदने की चाहत में कर दिया ये 'कांड'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टैक्सी चलाने वाले एक व्यक्ति की ख्वाहिश थी कि वो खुद की टैक्सी खरीदे। इसके लिए उसने अपराध का रास्ता अपनाया।
जैसलमेर की पुलिस ने लाखों की नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट की है कि अज्ञात चोरों ने मेरे घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान सोना चांदी के गहने, नगदी एवं अन्य सामान चुरा लिया है।
शहर कोतवाल देवरावरसिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा पूर्व के चालानशुदा नकबजन, चोरों से गहन पूछताछ की गई तथा पुलिस थाना कोतवाली के हल्का क्षेत्र एवं जिले के अन्य थानों के क्षेत्र में रात-दिन चोरों की तलाश जारी रखी गई। इसके साथ ही पुराने चोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, इसी दौरान जरिये मुखबीर इतला मिली की घटना के दिन एक व्यक्ति को घटना स्थल के आस पास घूमते हुए देखा गया।

Trending Videos
नकबजनी कर दी वारदात अंजाम
डेमो
- फोटो : demo pic
बताए गए हुलिये अनुसार भैंराराम पुत्र किशनाराम माली निवासी ढिब्बा पाडा जैसलमेर को दस्तयाब कर गहन पुछताछ की गई तो भैराराम ने उक्त नकबजनी को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया तथा शेष रहे माल की बरामदगी हेतु नकबजन भैराराम पूछताछ जारी है।
नकबजन भैराराम नशे का आदि है तथा पूर्व में भी छोटी-मोटी चोरियां कर चुका है। उसने अपनी टैक्सी खरीदने की लालसा के कारण सुनसान मकान के आसपास रैकी कर नकबजनी को अंजाम दिया।