फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 60 lakh Rupees online cheating case open, Nigerian cheater arrested in jaipur

रुपए डबल होने के झांसे में गंवाए 60 लाख, आॅनलाइन ठगी के आरोप में नाईजीरियन अरेस्ट

Sun, 10 Dec 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 10 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan 60 lakh Rupees online cheating case open, Nigerian cheater arrested in jaipur
आरोपी क्रिश्चियन संडे ओकोरो उर्फ स्टीफन - फोटो : Vishnu Sharma
हर्बल पौधों के बीज के कारोबार में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 60 लाख रुपए की ठगी के आरोप में पुलिस  ने एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



एससीआरबी पुलिस अधीक्षक शरत कविराज ने बताया कि इस मामले में क्रिश्चियन संडे ओकोरो उर्फ स्टीफन को गिरफ्तार किया है और वह मूल रुप से नाईजीरिया का रहने वाला है। वर्तमान में नभसारी मदनगिर, नई दिल्ली में रह रहा है।  स्टीफन के खिलाफ जयपुर के मानसरोवर निवासी 68 वर्षीय नारायण दास ने 4 दिसंबर को साइबर क्राइम थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उसकी फेसबुक पर ग्लेडी जाॅनसन नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। जिसने खुद को आॅथेन्टिक फार्मा कम्पनी का परचेज मैनेजर बताया। इसके बाद ग्लेडी जाॅनसन ने कम्पनी के एमडी मिस्टर डाॅनल्ड से परिवादी नारायण दास की बात कराई। उन्होंने बताया की उनकी कम्पनी भारत में हरबल आगासी सीड खरीदती है। अगर वह इच्छुक हो तो उसको सप्लायर का पता व रेट भिजवा देगें और अपनी कंपनी से आर्डर दिलवा देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह देते रहे झांसा

Rajasthan 60 lakh Rupees online cheating case open, Nigerian cheater arrested in jaipur
fraud - फोटो : Demo pic
शातिर ठग की बातों में आकर नारायण दास ने सहमति दे दी। इसके बाद मिस्टर डाॅनल्ड ने नारायणदास को भारत में किसी प्रियाचन्दा का मोबाईल नंबर बताकर संपर्क करने को कहा। तब नारायणदास ने प्रियाचन्दा से सम्पर्क किया तो उसने 400 ग्राम का हरबल प्रोडक्ट पैकेट 3800 डाॅलर प्रति पैकेट के रेट से देना और खरीदे जाने वाले माल का एडवांस में भुगतान करने की शर्त रखी। 

इसके बाद आरोपियों के द्वारा फेसबुक एवं मोबाईल फोन के जरिए परिवादी नारायण दास से बार-बार सम्पर्क किया गया एवं व्यापार में पैसा लगाने पर डबल होने का झांसा दिया। इस तरह, नारायणदास से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 60 लाख रुपए करवा लिए। इसके बाद आरोपियों से संपर्क नहीं होने पर परिवादी नारायणदास को ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर क्राइम थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया।
 

हैल्थ वीजा पर भारत आया था, जो खत्म हो चुका है

Rajasthan 60 lakh Rupees online cheating case open, Nigerian cheater arrested in jaipur
online fraud
उपाधीक्षक सुरेश कुमार के निर्देशन में पुलिस ने साइबर गिरोह के मोबाईल नम्बरों की जानकारी जुटाई गई। वहीं, उनके जिन खातों में रुपया जमा हुआ, उन खाताधारकों के बैंक स्टेटमेंट की जानकारी जुटाई गई। 

इससे आरोपियों के दिल्ली में होने का पता चला तब अनुसंधान अधिकारी इंस्पेक्टर शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया। इस पर नाइजीरियाई नागरिक आरोपी क्रिश्चियन संडे ओकोरो उर्फ स्टीफन को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि स्टीफन 3 माह के हैल्थ वीजा पर भारत आया था, जो खत्म हो चुका है। वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था। मुल्जिम से दो मोबाईल फोन जप्त किए गए है। वह एक अंतरराष्ट्रीय नाईजीरियन ठग गिरोह का सदस्य है। यह गैंग देश के कई शहरों में इस तरह ठगी की वारदातें कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed