फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 5 arrest in jaipur pratap nagar attempt to robbery in a house

वारदात से पहले पुलिस ने धरदबोचा, बना रहे थे बड़ी योजना

Sun, 04 Feb 2018 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 04 Feb 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan 5 arrest in jaipur pratap nagar attempt to robbery in a house
पांचों आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
वारदात से पहले पुलिस ने पांच लोगों को धरदबोचा। ये सभी शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो धारदार तलवार, लोहे के दो पाईप, मिर्च पाउडर, एक वॉकी-टॉकी तथा डस्टर गाड़ी बरामद किए है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट पुलिस में प्रताप नगर थाना पुलिस ने की। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान खान उम्र 24 साल निवासी केदार कॉलोनी, रामगढ़ रोड थाना आमेर, बिल्लू खां उम्र 28 साल, ईदगाह कच्ची बस्ती गलतागेट, रोशन खान उम्र 26 साल, जाटों का बास गांव, पवालिया, थाना मुहाना, सैफुल इस्लाम उम्र्र 23 साल गांव उदेई कलां, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर व राजेश उर्फ बहादुर गुर्जर उम्र 26 साल, मदरामपुरा बाईपास, देव कॉलोनी, थाना मुहाना है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई प्रताप नगर थानाप्रभारी इस्लाम खान के नेतृत्व में एसआई मनोहरलाल व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की। आज तड़के गश्त और निगरानी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। तब पुलिस ने सेक्टर 28 प्रताप नगर में वीएसपी के स्कूल के पीछे एक खाली भूखंड में दबिश दी। जहां पांचों आरोपी गोविंदपुरा, सांगानेर स्थित एक मकान में डकैती की साजिश रच रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed