फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   postman brutally beaten up by the car showroom staff in ajmer

रिसिप्ट मांगी तो कर दी पोस्टमैन की पिटाई, फाड़ दी डाक

Sat, 30 Dec 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
postman brutally beaten up by the car showroom staff in ajmer
पीड़ित डाकिया यशवंत सिंह - फोटो : Amar Ujala
पोस्टमैन को रजिस्टर्ड डाक की रिसिप्ट  मांगना भारी पड़ गया। एक कार शोरूम के संचालक व वहां के स्टाफ ने पोस्टमैन के साथ मारपीट कर डाली और उसकी डाक भी फाड़ दी।
विज्ञापन


मामला अजमेर का है जहां पीड़ित पोस्टमैन ने अपने साथ हुई इस घटना की कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। भारतीय डाक विभाग के पोस्टमैन यशवंत सिंह ने बताया कि वह जिला परिषद के पास स्थित राज निसान कार शोरूम में डाक देने गया था। यहां पर डाक की रिसिप्ट देने के लिए जब फर्म की सील लगाने व हस्ताक्षर करने की बात कही तो वहां के स्टाफ ने बदतमीजी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो संचालक सहित अन्य ने उसके साथ मारपीट कर डाली। उसकी डाक भी उन्होंने छीनकर फाड़ दी। 
विज्ञापन


 

डाकियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

postman brutally beaten up by the car showroom staff in ajmer
रोष जताते अन्य डाकिए - फोटो : Amar Ujala
यशवंत सिंह ने कहा कि जैसे तैसे उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और अपने अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। अधिकारियों के निर्देश पर वह अन्य साथियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा जहां शोरूम संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


पुलिस ने यशवंत सिंह की रिपोर्ट पर उसका मेडिकल मुआयना करवाया और शोरूम के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना से डाक विभाग के कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। विभाग के दयामोहन गर्ग ने कहा कि शोरूम संचालक ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की है और केन्द्रीय कर्मचारी के साथ मारपीट की है। यदि पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन पर मजबूर हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed