{"_id":"58fb02ed4f1c1b8f338b5104","slug":"police-inspector-committed-suicide-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाई सुनने से पहले इंस्पैक्टर पिता ने लगाया मौत को गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहनाई सुनने से पहले इंस्पैक्टर पिता ने लगाया मौत को गले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के खिरणी फाटक इलाके में एक पुलिस इंस्पैक्टर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बेटी की सगाई से ठीक एक दिन पहले इंस्पैक्टर द्वारा की गई आत्महत्या से शहनाई बजने का इंतजार कर रहे परिजनों को गमजदा कर दिया, वहीं घर का माहौल भी गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर—अजमेर लाइन पर खिरणी फाटक के पास शनिवार सुबह लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त सेवाराम के रुप में हुई है। सेवाराम पुलिस हैडक्वार्टर में इंस्पैक्टर था। पुलिस ने सेवाराम के परिजनों को मामले की सूचना दी जिसके बाद सेवाराम के परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को उनकी बेटी की सगाई है जिसके लिए वो सवेरे ही रिश्तेदारों और करीबी लोगों को कार्ड बांटने निकले थे।
हालांकि सेवराम के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।