फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pocket chor in ajmer urs

सावधान! ख्वाजा साहब के उर्स में ये भी है सक्रिय

Fri, 31 Mar 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
pocket chor in ajmer urs
अजमेर में ख्वाजा साहब के सालाना उर्स में जायरीन को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। जायरीनों की भीड़भाड़ को देखते हुए यहां जेबकटी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। ऐसे ही एक गिरोह को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ा है। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना पुलिस के जवान प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे कर रहे थे। इस दौरान जवानों को कुछ युवकों पर संदेह हुआ तो उन्होंने रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास कई पर्स बरामद हुए। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूला कि वे जेबतराशी करते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ लोगों को शिकार बनाया था। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर उनके अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने भी शुक्रवार को पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने शहर में एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूला है। क्रिश्चयनगंज थाने के उपनिरीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि गणेश नगर निवासी शाहरूख खान और आयुष शर्मा व न्यू गोविन्द नगर गली नम्बर 7 निवासी रोहन फ्रांसिस को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed