फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   physically disabled committed suicide made video before hang himself in jodhpur

दिव्यांग छात्र ने किया लाइव सुसाइड, ब्लू व्हेल गेम पर संदेह

Wed, 25 Oct 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
physically disabled committed suicide made video before hang himself in jodhpur
आत्महत्या करने वाला दिव्यांग छात्र राहुल - फोटो : Amar Ujala
एक दिव्यांग छात्र द्वारा लाइव सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का लाइव वीडियो बनाया है।
विज्ञापन



घटना जोधपुर शहर के रातानाड़ा थाना इलाके की है, जहां पांचबत्ती सांसी कॉलोनी में नवीं कक्षा के एक दिव्यांग छात्र ने सोमवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने से पहले छात्र ने अपना मोबाइल सामने रख कर उसकी रिकॉर्डिंग आॅन कर दी, जिससे छात्र के पंखे से शॉल का फंदा लगाने यानी आत्महत्या की घटना का लाइव वीडियो बन गया।

यह वीडियो करीब चालीस मिनट का है। इस वीडियो में राहुल ने शॉल से पंखे के हुक में फंदा लगाया इसके बाद उसने इस पर लटक कर जान दे दी। वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद मोबाइल बन्द हो गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मां से कहा - सोने जा रहा हूं

physically disabled committed suicide made video before hang himself in jodhpur
suicide
परिजनों के अनुसार राहुल खाना खाने के बाद अपनी मां को सोने का कहकर छत पर बने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने आत्महत्या का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी जान दे दी।

परिजनों ने बताया कि राहुल रामा विद्यालय पुलिस लाइन में नवीं का छात्र था और वो पढ़ाई में भी काफी होशियार था। आस-पास के लोगों ने बताया कि राहुल तीन माह पूर्व अपने पिता की मौत के बाद थोड़ा गुमसुम और अलग रहता था, वो एक हाथ से दिव्यांग होने से भी दुखी था।

राहुल की बड़ी बहन सारिका दसवीं कक्षा में पढ़ती है, इससे छोटी तनूजा आठवी, सरोज सातवी, कृष्णा आठवी और सबसे छोटा भाई लकी पहली कक्षा में पढता है। मां का नाम गुड़ी है, जो मजदूरी करती है।

पुलिस को संदेह, ब्लू व्हेल के चक्कर में दी जान

physically disabled committed suicide made video before hang himself in jodhpur
छात्र राहुल - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने राहुल का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। राहुल का मोबाइल लॉक हो जाने के कारण सुसाइड का पता नहीं चला है, पुलिस और परिजनों को संदेह है कि राहुल ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में सुसाइड कर सकता है।

हालांकि मोबाइल का लॉक खुलने के बाद मामला स्पष्ट होगा। राहुल के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed