{"_id":"5a27a00a4f1c1b74698c013c","slug":"olx-rajasthan-the-loot-gang-was-caught-by-giving-a-bluff-to-sell-cars-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OLX पर वाहन बेचने का झांसा देकर लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OLX पर वाहन बेचने का झांसा देकर लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन क्लासीफाइड साइट्स की मदद से शिकार फंसा कर लूटपाट करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गैंग olx पर वाहन बेचने का झांसा देकर लूटपाट करती है। इस शातिर गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को अलवर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फकरू पुत्र अयूब खां मेव (36), युसुफ पुत्र नसरू खां मेव (32) एवं हासम पुत्र इस्माईल खां मेव(37) है। ये तीनों ग्राम मूनपुर कर्मला थाना नौगावां के रहने वाले है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी olx पर वाहनों के विज्ञापन दिखाकर कम रेट पर गाड़ी देने का झांसा दे शिकार फंसाते थे।
इसके बाद बाहरी राज्यों के ग्राहकों को बुलाकर निजी वाहन से उन्हें सुनसान जगह पर ले जाते है। इसके बाद हथियार दिखाकर उनसे रुपए, मोबाइल तथा अन्य सामान लूटकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
पढ़े: उमर खान के साथी को नहीं लगी थी गोली, मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

कर्नाटक से अलवर बुलाया, जंगल में ले जाकर लूटा
कर्नाटक कोलार निवासी अभिषेक भारद्वाज ने अपने साथ हुई इस तरह की वारदात की रिपोर्ट15 नवंबर को थाना नौगावां में दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि 14 नवंबर को उसने व उसके दोस्त श्री निकेतन, केसीआर कृष्णामूर्ति व नारायण स्वामी ने ओएलएक्स पर एक मारुती सुजुकी इर्टिगा का बिक्री के लिए विज्ञापन देखा था। बेचने वाले से संपर्क किया तो उसने वह 5,30,500 रुपये में राजी हो गया और पैसे लेकर नौगावां अलवर बुलाया।
यहां पहुंचने पर पीड़ित युवक और उसके दोस्तों ने दो मोटरसाइकिलों पर मिले युवकों से बातचीत की। गैंग के बदमाश उन्हें गांव करमला के जंगल में ले गये। वहां गैंग में शामिल दो-तीन अन्य बदमाश मिले। जिन्होंने हथियार दिखाकर पीड़ितों से 5,30,500 रुपए तथा चार मोबाइल फोन लूट लिए और वहां से भाग निकले।
एसपी के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए एएसपी श्याम सिहं व सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत दक्षिण शहर प्रशिक्षु आईपीएस अनिल बेनिवाल के निर्देशन में टीम गठित की। जिसमें नोगावां थाने की पुलिस ने इस गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को धरदबोचा।