{"_id":"5905c4854f1c1bcc3a4411f7","slug":"most-wanted-of-rajasthan-and-haryana-is-arrested-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान व हरियाणा में मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान व हरियाणा में मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भरतपुर व अलवर जिले के पुलिस थानों के अलावा हरियाणा में हुई चोरी, लूट और डकैती की वारदात में वांटेड व पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाश नाजिर मेव को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाजिर मेव निवासी मूंगस्का थाना पहाड़ी का रहने वाला है। पहाड़ी थानाप्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईनामी बदमाश नाजिर मेव को शनिवार को मल्लाका रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस जप्त किए है। इस संबंध में हैड कांस्टेबल बाबूलाल को सूचना मिली थी।
एसपी विश्नोई के निर्देशन में भरतपुर जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत और भी कई वांछित बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। अलवर व भरतपुर पुलिस के अलावा हरियाणा की पुलिस को नाजिर की तलाश थी।
विज्ञापन
इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक भरतपुर की ओर से 5000 रुपए का ईनाम घोषित है। नाजिर से कई संगीन वारदात के खुलासा होने की सम्भावना है।