{"_id":"58f754a24f1c1b3f3b4730a3","slug":"missing-student-reached-at-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा छात्रा पहुंची पुलिस के पास तो ऐसा हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमशुदा छात्रा पहुंची पुलिस के पास तो ऐसा हुआ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसवाड़ा के घाटोल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गुमशुदा मानकर जिस युवती को पुलिस तलाश रही थी वह 27 दिन बाद खुद ही यहां पुलिस अधीक्षक आॅफिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार पिछले माह 22 मार्च को घाटोल की रहने वाली छात्रा परीक्षा देने के लिए बांसवाड़ा आई थी। इसके बाद वह काफी देर तक वापस अपने घर नहीं पहुंची। इस पर छात्रा के परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट घाटोल चौकी में दर्ज कराई। इसी दौरान मंगलवार को गुमशुदा हुई छात्रा पुलिस अधीक्षक आॅफिस पहुंची और बताया कि उसने दशहर मागड़ी के रहने वाले सुनील नाम के युवक से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। यह सुनते ही पुलिस ने छात्रा के परिजनों को इस बारे में सूचना दी, लेकिन छात्रा ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने छात्रा को उसकी इच्छानुसार ही जाने दिया।