{"_id":"59d10e8e4f1c1b6f548b53c0","slug":"millions-of-rupees-were-robbed-by-showing-a-revolver-on-the-dairy-booth-now-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेयरी बूथ पर रिवॉल्वर दिखाकर लूटे थे लाखों रुपए, अब पकड़ा गया वांटेड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी बूथ पर रिवॉल्वर दिखाकर लूटे थे लाखों रुपए, अब पकड़ा गया वांटेड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
सांगानेर में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवॉल्वर दिखाकर लाखों रुपए की लूटपाट करने और फायरिंग की वारदातें कर चुके एक वांटेड बदमाश को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के एक साथी को भी पुलिस ने धरदबोचा और उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद किए है।
यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट के सांगानेर थाना पुलिस ने की। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया की गिरफ्तार बदमाश शेखर सिंह उर्फ सरजू राजावत उम्र 24 साल निवासी गांव श्यामपुरा थाना बांदीकुई, दौसा का है। पिछले लंबे अरसे से लक्ष्मी विहार, गांधीपथ लालरपुरा रोड, करणी विहार जयपुर में रहता है।
जबकि दूसरा आरोपी इसका अजय सिंह यादव उम्र 19 साल, अजय विहार, गांधीपथ लालरपुरा रोड, करणी विहार जयपुर है। उसे बीटू बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। वांटेड शेखर सिंह उर्फ सरजू पहले भी सांगानेर, प्रताप नगर, शिवदासपुरा, गांधीनगर में लूट व फायरिंग, मारपीट के करीब छह मुकदमों में गिरफ्तार हो चुका है।

ऐसी कई वारदातें कर चुका है बदमाश
revolver
- फोटो : Demo pic
पिछले दिनों 14 अगस्त को शेखर सिंह उर्फ सरजू ने गैंग के साथियों के साथ मिलकर बजाज नगर इलाके में महावीर नगर स्थित कन्नू की डेयरी बूथ पर केशियर से 9 लाख 54 हजार रुपए लूटे थे। इसके अलावा प्रताप नगर थाना इलाके में एक प्रोपर्टी डीलर पर 10 सितंबर को फायरिंग की थी।
उसी दिन सांगानेर थाना इलाके में प्रताप प्लाजा के पीछे गली में फायरिंग कर भाग निकला था। सांगानेर थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा ने बताया कि 28 अगस्त को सेक्टर तीन, प्रताप नगर में एक व्यापारी के साथ मारपीट कर रुपए लूटकर भाग निकला था।
इस केस में भी पुलिस को शेखर की तलाश थी। इसे पकड़ने के लिए एसीपी सांगानेर अशोक चौहान के निर्देशन में थानाधिकारी सांगानेर शिवरतन गोदारा, सबइंस्पेक्टर जलसिंह, हैडकांस्टेबल उदयवीर सिंह, कांस्टेबल हरदयाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, ईश्वरचन्द तिवाड़ी की टीम गठित की गई थी।