फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   lady thag arrested in alwar

महिला की मासूमियत पर मत जाना, ये ऐसे बनाती है शिकार

Sun, 27 Aug 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
lady thag arrested in alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
आप यदि कोई कंपनी या फर्म चलाते हैं तो इससे बचकर रहना। ये अपनी मासूमियत को हथियार बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाती है।
विज्ञापन


अलवर की एनईबी थाना पुलिस ने व्यापारी से गेहूं और सरसों खरीद के नाम पर करीब एक करोड़ 13 लाख की ठगी करने के मामले में इस महिला को गिरफ्तार किया है। एनईबी थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि अलवर अनाज मंडी की एक फर्म के प्रोपराइटर कैलाश सोमवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी सरसों और गेहूं की लाइसेंसशुदा फर्म है। चोपानकी स्थित शुभम इंटरप्राइजेज एवं भिवाड़ी स्थित नंदनी फ्लोर मिल की संचालिका सरोज चौहान ने अपने को तेल मिल का मालिक बताते हुए व्यापारिक संबंध बनाने की बात की थी।

जिसमें कहा था कि हम हमारी तेल मिल के लिए सरसों खरीदेंगे। शुरुआत में यह महिला सरसों और गेहूं के बदले कुछ रकम देती रही, लेकिन 29 अगस्त 2016 तक खरीद का 1 करोड़ से अधिक बकाया पैसा जब महिला ने नहीं दिया तो महिला से तगादा किया गया। तगादा करने पर महिला ने अपने बेटे मनजीत के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी और उल्टे-सीधे आरोप में फंसाने की बात कही। इस पर जांच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने आज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।कोर्ट में पेश करने के बाद 29 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। महिला के खिलाफ कई थानों में ठगी के मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed