फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   knife attack at policeman

रपट पर जाने से रोका तो सिपाही के मारा चाकू

Thu, 10 Aug 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
knife attack at policeman
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
प्रदेश में आज एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को पानी की रपट पर जाना नागवार गुजरा। गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पाली के रायपुर क्षेत्र में बाढ़ के हालात हैं। इसके चलते यहां लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले चम्पालाल रावत ने रपट की तरफ जाने का प्रयास किया। वहां तैनात सिपाही मायाराम ने उसे रोकने का प्रयास किया। यह बात चम्पालाल को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर सिपाही मायाराम पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद चम्पालाल मौके से फरार हो गया। मायाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी भार्गव ने बताया कि मायाराम के पेट में खून का थक्का जम गया था, जिसे चिकित्सकों ने आॅपरेशन कर निकाल दिया है। फिलहाल मायाराम की हालत खतरे से बाहर है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed