{"_id":"59ca18bc4f1c1bf3538b4795","slug":"kidnapping-sister-s-friend-then-gang-rape-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन की सहेली का अपहरण कर गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की सहेली का अपहरण कर गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
एक युवक ने अपनी बहन की सहेली को ही दरिंदगी का शिकार बनाया। नशीला पेय पिलाकर अगवा कर लिया और दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। यहीं नहीं, युवती को ब्लेकमेल करने के इरादे से मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी बना लिया।
कई दिनों तक सहमी हुई युवती चुप रही, लेकिन आरोपी ने फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो आखिरकार दुष्कर्म पीड़िता ने चुप्पी तोड़ दी और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के चूरू जिले का। जहां एक गांव में रहने वाली पीड़िता युवती कॉलेज छात्रा है।
उसने तारागढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि वह पिछले दिनों अपनी सहेली के घर गई थी। जहां सहेली का भाई कृष्ण कुमार अकेला था। आरोपी ने नशीली चाय पिला दी। इसके बाद अपने दोस्तों कमल और रामपाल मीणा को घर बुला लिया। वहीं, युवती के बेहोश होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गाजियाबाद ले गए। वहां भी सामूहिक दुष्कर्म किया।

Trending Videos
बंधक बनाकर ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म करता रहा
फाइल
- फोटो : Demo pic
आरोपी कृष्ण कुमार ने अपने दोस्तों की सहायता से कॉलेज छात्रा की मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। छात्रा को होश आने पर तीनों युवकों ने उसे मारने की धमकियां देकर एक दस्तावेज पर साइन करा लिए और अश्लील वीडियो को इन्टरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करवा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि कृष्णकुमार ने लगभग एक सप्ताह तक पीड़िता को बंधक बनाकर व ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म करता रहा और जब उसके पास रुपए खत्म हो गए तो पीड़िता को तारानगर बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। वारदात के 6 महीने बीतने पर पिछले दिनों आरोपी कृष्णकुमार ने पीड़िता को फोन कर उससे शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। पीड़िता ने इंकार किया तो उससे कहा तुम मेरी पत्नी हो। गाजियाबाद में जिन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए वह शादी के रजिस्ट्रेशन प्रार्थना पत्र के थे।
जब आरोपी और उसके दोस्तों ने पीड़िता को गलत संबंध बनाने का दबाव डालते हुए वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर परेशान कर दिया तो युवती ने तारानगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।