{"_id":"59bce6f64f1c1b2f688b4d5c","slug":"kidnapping-girl-in-bharatpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई को गन प्वॉइंट पर रख, युवती को उठा ले गए नकाबपोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को गन प्वॉइंट पर रख, युवती को उठा ले गए नकाबपोश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
kidnap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के साथ जा रही युवती का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने भाई को गन प्वॉइंट पर लिया और युवती को अगवा कर लिया।
मामला भरतपुर का है। भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में 20 साल की युवती अपने भाई के साथ अस्पताल जा रही थी। इसी बीच जीप सवार कुछ युवक उनके पास आए। उन्होंने युवती के भाई और उसको बीच रास्ते में रोका। इसके बाद जीप सवार एक युवक ने युवती के भाई को गन प्वाइंट पर लिया और युवती का हाथ खींचकर उसे जबरन जीप में बैठा लिया। अपहरण करने वाले युवक
नकाब पहने हुए थे। युवती के अपहरण के इस मामले को लेकर उच्चैन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पहले टाला और फिर...
kidnap demp pic
परिजनों का आरोप है कि अपहरण की सूचना को स्थानीय पुलिस ने गंभीर नहीं लिया। बाद में जब इस संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो पुलिस ने शुक्रवार देर रात मामला दर्ज कर लिया।
युवती के परिजनों ने दो युवकों पर शंका व्यक्त करते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
युवती के परिजनों ने दो युवकों पर शंका व्यक्त करते हुए नामजद मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।