{"_id":"5a2556ed4f1c1bee688bf917","slug":"jhunjhunu-one-died-after-tyre-burst-of-a-pickup-car-collided-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी का टायर फटने के बाद ट्रक से हुई भिड़ंत, 1 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती गाड़ी का टायर फटने के बाद ट्रक से हुई भिड़ंत, 1 की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजगढ़ थाना इलाके में सोमवार को टायर फटने से पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया।
सूरजगढ़ थाना पुलिस के अनुसार चिड़ावा के पदमपुर गांव निवासी बहादुर पिकअप लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान लोहारू मार्ग पर अचानक पिकअप का टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में पिकअप चालक बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे के बाद लोहारू मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।