फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan The patient was taking the ambulance, a pit stopped

मरीज को ले जा रही थी एंबुलेंस, एक गड्ढे ने यूं रोकी राह 

Wed, 13 Dec 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
jaipur rajasthan The patient was taking the ambulance, a pit stopped
एंबुलेंस गड्ढे में गिर गई, आगे का हिस्सा अंदर धंस गया - फोटो : Vishnu Sharma
कहते है आसमान से गिरा तो खजूर में अटका। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया एंबुलेंस में एक मरीज के साथ। हॉस्पिटल जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की राह हाइवे पर बने एक गड्ढे ने रोक दी और मरीज की जान सांसत में फंस गई।
विज्ञापन


यह देख एंबुलेंस में मौजूद परिजना और घटनास्थल पर मौजूद लोग भी घबरा गए। लोग मदद को आगे आए।  यह मामला है आज दोपहर राजधानी जयपुर में सीकर रोड का। जहां रोड नंबर 14 के पास तेज रफ्तार एक एंबुलेंस पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। यह एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर हरमाड़ा से शहर की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


तभी नंबर 14 पुलिया के पास मुख्य सड़क पर यह हादसा हो गया। पानी से भरा यह गहरा गड्ढा हाइवे पर बनी सर्विस रोड पर बना था। जहां इंटर लॉकिंग ईंटे लगी हुई थी। ड्राइवर को पता नहीं चला और एंबुलेंस गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज, उसके परिजनों को बाहर निकाला और

jaipur rajasthan The patient was taking the ambulance, a pit stopped
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर वहां आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सबसे पहले मदद कर एंबुलेंस में मौजूद मरीज और उसके परिजनों को बाहर निकाला और नजदी​क के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद तत्काल नजदीक ही खड़ी क्रेन को मौके पर बुलाया और एंबुलेंस को बाहर निकाला। हालांकि, मामले के बारे में पुलिस अनजान बनी रही। उन्होंने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इससे मरीज के बारे में पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed